ग्वालियर में एक होटल मालिक के हनीट्रेप में फंसने का मामला सामने आया है। होटल मालिक का कहना है कि एक लड़की ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की। दो-तीन बार चेट करने के बाद वो लड़की उसके साथ अश्लील बातें करने लगी। इसके बाद लड़की ने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग की।
होटल मालिक को लड़की ने मिलने बुलाया। लड़की ने रेप केस की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। लड़की ने धमकाया कि उसके खिलाफ़ पुलिस में रेप की शिक़ायत दर्ज कराएगी।
लड़की के साथ होटल मालिक का सौदा 20 लाख में तय हुआ। इसके बाद एडवांस के तौर पर 1 लाख रुपए की रकम भी उस लड़की को दी गई। इस दौरान होटल मालिक ने लड़की के साथ पूरी बातचीत को भी रिकॉर्ड कर लिया।
इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस के पास जाकर लड़की के ख़िलाफ़ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया। वहीं लड़की भी थाने पहुंची और उस होटल मालिक के ख़िलाफ़ रेप का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में क्रास FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।