सोशल मीडिया पर रीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक एक युवती को बेरहमी से पीटते हुए नज़र आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। युवक अभी फरार बताया जा रहा है।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ प्रेमिका ने युवक से शादी कर साथ चलने को कहा था। इससे गुस्साए युवक ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बड़ी बात यह है कि युवक का कोई परिचित इसका वहशीपन का वीडियो भी बनाता रहा।
स्थानीय लोगों ने लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिटाई के वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया में वहशी युवक के खिलाफ पुलिस की मामूली कार्रवाई पर सवाल उठाया जा रहै है।
यह कहा जा रहा है कि रीवा की पुलिस ने इस राक्षस को धारा 151 की खानापूर्ति करके छोड़ दिया। अगर परिवार खूंखार के खौफ से शिकायत नहीं करवाएगा,तो क्या पुलिस इससे भी खौफनाक अगली वारदात के लिए राक्षस को आजाद छोड़ देगी बताएं क्या ये घटना 151 की है?