गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने इंदौर में करीब 46 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस भूमि पर विकास कार्य में मुख्य रूप से 'प्लॉटेड' आवासीय इकाइयां शामिल होंगी। अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्रफल करीब 11.6 लाख वर्ग फुट होगा।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव पांडे ने कहा कि इस अधिग्रहण के साथ कंपनी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवेश कर लिया है।

Image

उन्होंने कहा, "आवासीय 'प्लॉटेड' विकास ने हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है।" इंदौर-उज्जैन रोड क्षेत्र में हमारी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए एक आशाजनक सूक्ष्म बाजार है।

आपको बता दें, कि गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु बाजारों में इसकी अच्छी उपस्थिति है।