मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का सोत्साह स्वागत किया और सीएम ने स्नेह वर्षा की। इस मौके पर अनुराग ठाकुर , नीतिश प्रमाणिक, यशोधरा राजे, एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे। 

इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा मध्यप्रदेश की इस धरती पर, देश के दिल में देश के कोने-कोने से पधारे हुए सभी खिलाड़ी बेटे-बेटियों का स्वागत करता हूं और अभिनंदन करता हूं। खिलाड़ियों को सुंदर कल देने वाले, खिलाड़ियों का स्वर्णिम भविष्य गढ़ने वाले और नये भारत का स्वप्न साकार करने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।

खेलों के विकास के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स सचमुच में ऐतिहासिक है। हमारे यहाँ अतिथि देवो भव: की परंपरा है। मेहमान जो हमारा होता है, जान से भी ज्यादा प्यारा होता है। मध्यप्रदेश में इन खिलाड़ियों का हम जान से भी ज्यादा ख्याल रखेंगे।

सीएम ने आगे कहा मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि कल ही भारत की बेटियों ने जीता है। मैं उनको हार्दिक बधाई देता हूं। मध्यप्रदेश की बेटी सौम्या तिवारी ने भी मैच में नाबाद पारी खेली और विनिंग शॉट भी लगाया है। बेटी सौम्या को भी आशीर्वाद।

खेलों में मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। कभी खेलों का हमारा बजट ₹5 करोड़ हुआ करता था लेकिन अब बढ़कर ₹347 करोड़ हो गया है। खेलो को आगे बढ़ाने तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मध्यप्रदेश में धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। 

सीएम बोले खेलों में देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन श्रीमती यशोधरा राजे जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पीछे नहीं है। हमारा खेल का बजट कभी 5 करोड़ रुपया हुआ करता था, लेकिन अब बढ़कर 347 करोड़ रुपया हो गया है। मेरे बेटे-बेटियों, आज आप खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेल रहे हैं। आने वाले समय में आप एशियाड, कॉमनवेल्थ,ओलंपिक में खेलेंगे। सही कहते हैं कि कोई खिलाड़ी ओलंपिक में जीतता है, तो 130 करोड़ भारतवासी जीतते हैं।

मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स ऐतिहासिक होगा और प्रदेश के जो बेटा-बेटी पदक जीतकर आयेंगे, उन्हें अगले खेलों की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जायेगा। 18 खेलों की 11 अकादमियां मध्यप्रदेश में स्थापित की गईं हैं। पहले खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश का कोई स्थान नहीं होता था पर पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 38 पदक मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते।

सीएम ने गे कहा 18 खेलों की 11 अकादमियां मध्यप्रदेश में स्थापित की गईं हैं। पहले खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश का कोई स्थान नहीं होता था पर पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 38 पदक मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते। 18 खेलों की 11 अकादमियां मध्यप्रदेश में स्थापित की गईं हैं। पहले खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश का कोई स्थान नहीं होता था पर पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 38 पदक मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते।