राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी हवस के लिए गाय को अपना शिकार बनाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया, गृह मंत्री ने कहा कि वह इस पूरे मामले में कार्रवाई करेंगे जो एक नज़ीर बनेगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा, कि भोपाल में गौमाता के साथ दुर्व्यवहार का वायरल वीडियो बेहद निंदनीय कृत्य है। गृह मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हनुमानगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घिनौने कृत्य के सामने आने के बाद हिंदू संगठन खासकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आक्रोशित हो गए हैं और उन्होंने मंगलवाड़ा थाने का घेराव कर वीडियो में दिख रहे अज्ञात धर्म के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हालांकि गाय माता के साथ गंदी हरकत करने वाले अजनबी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन घटना के बाद छेड़छाड़ (बलात्कार) की शिकार गाय के लिए हिंदू संगठनों ने साथ आकर थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है।