मध्यप्रदेश के साथ पूरे देश में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। यहाँ श्रद्धालुओं ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से गुरु दीक्षा ली।
इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी बागेश्वरधाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा की और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया।
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया के सड़क मार्ग से बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाराज धीरेंद्र शास्त्री का सम्मान किया। उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
बता दें कि बागेश्वर धाम में 1 जुलाई से 5 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। बागेश्वर बाला जी मंदिर परिसर से 500 मीटर दूर पहाड़ी के पास भव्य पंडाल में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गुरु दीक्षा लेंगे। इस बीच पांच दिनों तक रात में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।