वीरांगना रानी दुर्गावती का विशाल स्मारक जबलपुर में बनवाया जाएगा। इस स्मारक पर रानी दुर्गावती की 500 वी जयन्ती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले के लालपुर में आयोजित वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में यह ऐलान किया। इससे पहले कार्यक्रम में शामिल होने आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी दुर्गावती  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

CM शिवराज ने कहा कि एक ओर पहले की सरकारें जो केवल के खानदान का महिमामंडन करती थीं लेकिन रानी दुर्गावती, रानी कमलापति, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, टांट्या मामा, बिरसा भगवानके स्मारक अगर बनवाये हैं तो भारतीय जनता पार्टी ने बनवाये हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने आगे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ते भारत को देखकर आज सारी दुनिया 'भारत की जय' बोल रही है।  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ किया। साथ ही प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकासखण्डों के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया गया। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद की पूरी रिपोर्ट होगी।