मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक आईएएस अधिकारी का पालतू कुत्ता लापता हो गया. जिसके बाद से ही पूरा प्रशासनिक अमला उसकी तलाश में जुटा हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी भोपाल से दिल्ली जा रहे थे तभी यात्रा के दौरान ग्वालियर जिले में कुत्ता अचानक खो गया.
दरअसल, कार में सवार लोग खाना खाने के लिए जब ग्वालियर के बिलौआ इलाके में एक ढाबे पर रुके, इसी बीच अचानक दोनों कुत्ते चैन छुड़ाकर भाग निकले.
स्टाफ के लोगों ने दोनों कुत्तों का काफी दूर तक पीछा किया. इस दौरान एक किलोमीटर आगे जाकर एक कुत्ता तो मिल गया, लेकिन दूसरा कुत्ता अभी तक लापता है.
जिसकी तलाश जारी है. इस कुत्ते को खोजने के लिए पुलिस दिन-रात काम कर रही है. अब पूरा प्रशासनिक अमला कुत्ते की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है. इतना ही नहीं इस लापता कुत्ते को लेकर पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए गए हैं.

पोस्टर में यह भी साफ़ लिखा दिखाई दे रहा हैं कि खोजने वाले को इनाम भी दिया जायेगा. इस मामले में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलौआ थाने की सीमा में भोपाल से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर ढाबे पर कुछ लोगों ने खाना खाने के लिए कार रोकी थी, इसी बीच कुत्ता कार से कूदकर कहीं चला गया. इलाके की तलाशी के बाद भी कुत्ता कहीं नहीं मिला.
कुत्ते की तलाश में लगाए गए पोस्टर-
प्रशासन को काफी प्रयास के बाद भी कुत्ता नहीं मिला तो उसकी तलाश के लिए पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें इनाम की भी घोषणा की गई है. दूसरी ओर, सिस्टम के ऐसे प्रयास को देखने के बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या कभी जनता के लिए भी ऐसा काम किया जायेगा.