भोपाल: राज्य वन सेवा के नौ अधिकारियों को केंद्र सरकार ने आईएफएस अवार्ड कर दी है। इनमें शामिल हैं : इन्दु सिंह गडरिया, प्रतिभा शुक्ला, सीमा द्विवेदी, लोकप्रिय भारती, संजय रायखेरे, अमित पटोदी, अमित कुमार सिंह, अर्चना पटेल एवं ऋषि मिश्रा।
सीमा द्विवेदी को सशर्त आईएफएस अवार्ड की गई है क्योंकि उनके खिलाफ सागर में कैम्पा फण्ड की गड़बड़ी के आरोप में जांच चल रही है। इस जांच में उन्हें क्लियरेंस मिलने पर ही उन्हें आईएफएस होने के लाभ दिये जायेंगे। सीमा द्विवेदी अभी वन विकास निगम की जबलपुर स्थित कुण्डम इकाई में मंडल प्रबंधक हैं।