भैया माफ कर दो..क्या हुआ कि जवान वर्दी में है? क्या हुआ जो खाकी की मर्यादा तार तार हो रही है? क्या हुआ जो प्रदेश में सस्ती शराब का असर दिख रहा है? हूजूर..यह मप्र है। जहां इसी तरह से कानून व्यवस्था सम्हलती है। खाकी मस्ती में...और हालात... लेकिन कोई न ..ईश्वरीय शक्ति है न..सब देख लेगी।
घटनाक्रम मप्र के हरदा जिले का है। यहाँ दारू में मस्त एक पुलिस वाला वर्दी को लजाते नज़र आया। पुलिस वाला इस हद तक नशे में था कि वह खुद को भी नहीं संभाल पा रहा था और प्रदेश को इनसे कानून व्यवस्था संभालने की उम्मीद है। वर्दी को शर्मसार करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
होगा क्या? पुलिस वाला सस्पेंड लेकिन सोचिएगा ज़रुर कि प्रदेश नशाखोरी की किस पायदान पर पहुंच चला है कि जहां..आम आदमी तो छोड़िए खाकी को भी खुलेआम मदहोश रहने से कोई गुरेज नहीं बचा है।