मालवा के जीरावन का उपयोग भोजन के चटपटा बनाने के लिये होता है लेकिन इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सफर करने वाले अब जीरावन' को अपने साथ विमान में नहीं ले जा सकेंगे।
हवाई अड्डे के अधिकारी के मुताबिक लाल मिर्च युक्त जीवन को 'हैंड बैगेज' में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में शामिल किया गया है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के इस फैसले से इंदौर के लोग हैरान हैं। यात्रियों को हैंड बैगेज में प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी देने के लिए बाकायदा एक शो-केस रखा गया है।
यात्रियों ने प्रतिबंधित वस्तुओं की लिस्ट में जीरावन को शामिल किए जाने के फैसले को बेतुका बताया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग तीखे कमेंट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जीरावन एक चटपटा मसाला है। इसे लाल मिर्च सरीखे तीखे मसाले की श्रेणी में कतई नहीं रखा जा सकता।