भोपाल: प्रदेश के जबलपुर नगर में न्यू बायपास रोड और बरगी लेफ्ट केनाल के बीच 43.40 एकड़ क्षेत्र में एमपी ज्युडिशियल अकादमी का नया भवन 15 करोड़ रुपये लागत से बनेगा। इसके लिये लोक निर्माण विभाग ने टेण्डर जारी कर दिये हैं।

टेण्डर मंजूर होने पर 4 माह के अंदर वास्तुविद एवं डिजायन देनी होगी जबकि 24 माह में निर्माण कार्य करना होगा और इसके बाद 12 तक मेंटीनेंस की गारंटी देनी होगी। अमानत राशि के रुप में दस लाख रुपये भी जमा कराना होगी।