छतरपुर को नगर पालिका से  नगर निगम बनाया जाएगा। साथ ही यहाँ 300 करोड़ की लगत से मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ये ऐलान छतरपुर गौरव दिवस पर आयोजित जनसभा में किये।

मुख्यमंत्री शिवराज छतरपुर के पं बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में आयोजित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन' एवं 'छतरपुर गौरव दिवस' के कार्यक्रम शामिल होने पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने कहा कि…  

इत यमुना, उत नर्मदा, इत चंबल, उत टोंस।
छत्रसाल सों लरन की, रही न काहू हौंस॥

ऐसे बुंदेलखंड केशरी महाराज छत्रसाल जी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि आज हम फैसला कर रहे हैं कि शूरवीर योद्धा, सुशासन के प्रतीक महाराज छत्रसाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित एक विशाल स्मारक छतरपुर में बनाया जाएगा। CM शिवराज ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 661 करोड़ रुपए लागत के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सौगातें दीं।