आज के समय में रिश्ते-नाते बस नाम मात्र के ही बचे हैं। कोई किसी का नहीं होता यहां तक कि वो संतानें जिनको पालने-पोसने और बड़ करने के लिए मां बाप अपना सारा जीवन तक लगा देते हैं, उनको तक माँ-पिता के इस त्याग इस समर्पण की कोई कदर नहीं होती।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा ही हैरान और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटी ने अपने ही घर में अपने माता-पिता को बंधक बनाकर रखा और उनके साथ मारपीट भी की।
मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ कलयुगी बेटी ने वृद्ध मां-बाप को उन्हीं के घर में न सिर्फ बंधक बनाया बल्कि उनको बंधक बनाकर डंडे, रॉड और बेल्ट से उनकी पिटाई भी की। इतने के बाद भी वृद्ध दम्पत्ति का नाती उनका खाना तक छीन लिया करता था।
वृद्ध दम्पत्ति के शरीर पर उभर आए चोटों के निशानों से उनके बेटे की बर्बरता ता अंदाज़ा साफतौर पर लगाया जा सकता है। मामला तब संज्ञान में आया जब इस वृद्ध दम्पत्ति के पड़ौसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसी के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी की सूचना पर कपल को रेस्क्यू किया।