चुनावी साल में कांग्रेस इस समय अपने पूरे फॉर्म में नजर आ रही है। अगले दिनों में धरना-प्रदर्शन आम बात हो गई। शनिवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी धरना दिया और भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर बीजेपी पर हमला बोला।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि 'आपसी मतभेद और विवादों  को भुलाकर, आपस में लड़ो मत, टिकट के कई दावेदार हैं, लेकिन टिकट उसी को दिया जाएगा जिसका नाम कमल नाथ के सर्वे में आएगा। उनका सर्वे ही मान्य होगा। किसी और के पास जाने की ज़रूरत नहीं है। हमारे बस का काम नहीं है। सर्वे से ही काम होगा। भाजपा की सरकार मिटाओ। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार इतने हो गए हैं, कि किस-किस को समझाएं और किस को न समझाएं।’

कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस ने आरएसएस पर जमकर हमला बोला, साथ ही दिग्विजय सिंह ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, “इस सरकार में केवल भ्रष्टाचार हो रहा है। उज्जैन में सरकारी निगरानी में आरएसएस ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।” आरएसएस ने उज्जैन में सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वे भगवान को भी नहीं छोड़ते तो आम लोगों की तो बिसात ही क्या है। कमल नाथ सरकार आते ही मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों की जांच होगी।