शिवराज सरकार ने बुधवार को युवाओं के लिए सीखो-कमाओ योजना को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक में इस योजना पर मुहर लगी। योजना की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना भी साधा।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी प्रदेश की जनता को बर्गला नहीं सकते, न ही भ्रम में रख सकते हैं। लोग उन्हें देख चुके हैं। अगर देखा न होता तो उनके रथ चल भी जाते। अब ये रथ यहीं खड़े मिलेंगे।

नारूताम नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि कमलनाथ जी काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है। प्रदेश की जनता कमलनाथ जी के ढोंग को अच्छी तरह जान और समझ चुकी है, इसलिए अब दोबारा भरोसा नहीं करेगी।

गृहमंत्री मिश्रा ने आगे कहा कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार में युवाओं को झुनझुना पकड़ाया गया। कमलनाथ जी की सरकार तो रोज़गार के नाम पर प्रदेश के युवाओं से ढोर चराना, बैंड बजाना जैसे काम ही करवा रही थी। हमारी सरकार युवाओं को सीखने और कमा कर आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध करवा रही है।

मध्यप्रदेश की सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजन कर रही है, जो युवाओं के विकास के लिए नींव का पत्थर साबित होगा। एक लाख रोज़गार युवाओं को दे दिए गए हैं। आज शुरु की गई योजना में सीखो और कमाओ योजना के तहत युवाओं को 8 से 10 हजार रुपए महीने की राशि दी जाएगी।

इसके बाद बोलते हुए प्रदेस के गृहमंत्री ने कहा कि चिड़िया अपने बच्चों को घोंसला नहीं देती पंख देती है। उनका कहना था, कि बेरोज़गारी भत्ता समस्या का निदान नहीं है। ये स्थाई निदान है, कि वो सीखें जिससे वो स्थाई हो जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि इस अद्भुत योजना को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रारंभ किया गया है। जिसका फायदा ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए सृजन किया गया है, जिसमें 8 हजार से 10 हजार तक के 4 स्लैब में बांटा गया है।

योजना का पंजीयन 7 जून से प्रारंभ हो जाएगा। 15 जून को युवाओं का पंजीयन होगा। 15 जुलाई को मार्केट पलेस प्रारंभ होगा और युवाओं को दे दिया जाएगा। 31 जुलाई में युवाओं का अनुबंध हो जाएगा और अगस्त में इनको पैसा मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इसमें युवाओं की कोई लिमिट नहीं है, जितने भी युवा आएंगे सभी को इसका लाभ मिलेगा। कुछ दिनों में वे स्थाई हो जाएंगे।