बागेश्वर धाम में 13 से 19 फरवरी तक धर्म महाकुंभ का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी सोमवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। यहाँ उन्होंने धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात भी की। 

बागेश्वर धाम पहुंचे कमलनाथ माथे पर त्रिकुंड एवं गले में पीला गमछा डाले हुए नजर आए। उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की और उसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्र से मुलाकात करते हुए बागेश्वर धाम से पन्ना के लिए रवाना हो गए इस बीच कांग्रेस के कई नेता एवं विधायक उनके साथ मौजूद थे|

हिंदू राष्ट्र के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "भारत संविधान से चलता है बाबा साहब ने सबके लिए संविधान लिखा है और देश उसी से चलेगा"| आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं इसी मांग को लेकर जब जब पत्रकारों ने कमलनाथ से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भारत संविधान से चलता है और बाबा साहब ने जो संविधान लिखा था वह सभी के लिए है|

बागेश्वर धाम मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित है। मंदिर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इस साल जनवरी से ही चर्चा में हैं। उन्होंने जनवरी में नागपुर में श्री राम चरित्र कथा का आयोजन किया था । इस घटना के खिलाफ अंध विश्वास उन्मूलन संगठन द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। संगठन ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद से ही धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में हैं। इस विवाद के बाद भी उनके कार्यक्रमों में पहले से ज्यादा भीड़ जुटने लगी है।