केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले में आयोजित 'किसान कल्याण महाकुंभ' में "मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना" के तहत प्रथम चरण में 8 लाख किसानों का ₹1500 करोड़ का ब्याज माफ किया।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने घोषणापत्र के एक एक वादे को पूरा कर रही है। राजनाथ सिंह ने प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के कल्याणकारी कामों की दिल खोलकर तारीफ की।

कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान महाकुम्भ में 47 करोड़ 48 लाख रूपये से अधिक की राशि से जिले के कुल 2 लाख 36 हजार 925 किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण भी किया।

खरीफ वर्ष 2021-22 में जिसमें 132.38 करोड़ की राशि खरीफ फसल के एक लाख 41 हजार 150 किसानों एवं रबी फसल के 56 हजार से अधिक किसानों को 37.27 करोड़ की राषि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत दावा राशि का अंतरण भी किया गया। साथ ही जिले के कुल 1869 हितग्राहियों को आवसीय भू-अधिकार पट्टा प्रति हितग्राही 900 वर्ग फिट के मानसे भू-अधिकार पत्र भी वितरित किये गए।