ग्वालियर के विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के उत्तरोत्तर विकास में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास हेतु शिलान्यास किया, और भविष्य में सुगम यात्रा हेतु ग्वालियर तथा आसपास के क्षेत्र के निवासियों को सौगात दी है।
पीएम मोदी रीवा में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती दिवस के मौके पर पीएम मोदी रीवा पहुंचे। इसी दौरान पीएम मोदी ने वर्चवल रूप से ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास हेतु शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सम्बन्ध में ट्वीट किया
https://twitter.com/JM_Scindia/status/1650146694846377985?s=20
उन्होंने लिखा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य' के वर्चुअल भूमिपूजन से शहर के बढ़ते विकास को एक नई गति मिलेगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार की यह सौगात स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा देगी और रोजगार के नए द्वार खोलेगी।