मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आंतरिक सर्वे को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। कांग्रेस का जो आंतरिक सर्वे मीडिया में आया है उसमें 17 पूर्व मंत्रियों समेत 37 विधायक ही सेफ बताये जा रहे हैं। सर्वे सामने आने के बाद कांग्रेस के ही विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी अपनी पार्टी पर सवाल उठा दिए हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि विपक्ष में रहने के बाद और भारत छोड़ो यात्रा के बाद भी सिर्फ़ पूर्व मंत्री और 37 विधायक ही जीत रहे हैं आख़िर ये स्थिति क्यों बनी है क्या शीर्ष नेतृत्व इसका उत्तर दे सकता है?

लक्ष्मण सिंह के सवालों का इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस इस बार सत्ता वापसी का दावा कर रही है. ऐसे में पार्टी के अंदर ही सवाल उठाए जाने को चिंताजनक माना जा रहा है। पार्टी आलाकमान ने राज्य में कमलनाथ को फ्री हेंड भी दे रखा है। बताया जा रहा है कि सर्वे के बाद कांग्रेस ने करीब 60 सीटों पर 6 महीने पहले टिकट देने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।