भोपाल: शहडोल के रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों का आना जाना आम हो गया है। मुख्यालय से सटे नंदना गांव में तेंदुए ने तीन शावकों को जन्म देकर लोगों को चौंका दिया है। ग्रामीणों को रविवार को नंदना गांव से लगे जंगल में तीन शावक मिले हैं। गांव का यह इलाका जंगल से जुड़ा है। कुछ ही दूर सोन नदी बहती है। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है, वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रहा है। तीनों शावक पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
https://drive.google.com/file/d/1PGpWOxB2fXTVrfPyI8CC2wAKYP7Yc8sM/view?usp=share_link
सूचना मिलने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। नाइट टीम के साथ शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, एसडीओ बादशाह रावत ने बताया कि तेंदुए के शावकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को शावकों के पास जाने से मना कर रखा है। वन विभाग चारों तरफ घेराबंदी कर शावकों की निगरानी बनाए हुए हैं । वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शावकों पास जाना खतरे से खाली नहीं है, हालांकि मामले की जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को भी दे दी गई है।