MP News: शुक्रवार को भोपाल में स्थानीय अवकाश! ऑफिस जाने की कोई टेंशन नहीं, सरकारी दफ्तर बंद, जानिए क्यों


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP News: भोपाल में आज महाअष्टमी और नवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, जिसके चलते सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी..!!

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महाअष्टमी और नवमी के पावन पर्व को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस अवकाश के कारण शहर के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे तथा कोई भी सरकारी कार्य नहीं किया जायेगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कार्यालय भी बंद रहेंगे, जिसके चलते आज प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। इस छुट्टी के कारण लोगों को धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

दरअसल, भोपाल में आज महाअष्टमी-नवमी के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, जिससे कोई काम नहीं होगा। यह अवकाश नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन इसके कारण संपत्ति की रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाएंगे, क्योंकि रजिस्ट्रार कार्यालय भी बंद रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने त्योहार के सम्मान में यह अवकाश घोषित किया है ताकि लोगों को धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सके।

अक्टूबर में सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ 20 दिन ऑफिस जाना होगा और 11 दिन की छुट्टी रहेगी। सरकार ने पहले ही 11 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था, जिससे सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार लगातार तीन दिन की छुट्टी है, दशहरा शनिवार को मनाया जाएगा।

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 6 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद थे। 12 अक्टूबर को दशहरा की वजह से छुट्टी रहेगी, 14 अक्टूबर को दूसरा शनिवार रहेगा और 15 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 27 अक्टूबर को रविवार और 31 अक्टूबर को दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे।