प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने नया फरमान जारी किया है जिसमें कहा है कि मैदानी स्तर पर पदस्थ विभागीय कार्यपालन यंत्री एवं उससे ऊपर के अधिकारी बिना प्रमुख सचिव की अनुमति के न किसी अवकाश पर जायेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

फरमान में साफ तौर पर कहा गया है कि प्रदेश में वर्तमान में सडक़ों के मजबूतीकरण व उन्नयन कार्य एवं विशेष मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं तथा इन कार्यों को समय-सीमा में वर्षा के पूर्व पूर्ण किया जाना है। इसलिये उक्त अफसरों के बिना प्रमुख सचिव की मंजूरी के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।