मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। उनकी स्कॉर्पियो कार का एक्सीडेंट ट्रक से हुआ। घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। राहत की बात ये रही कि विधायक त्रिपाठी और उनके साथी सही सलामत हैं। किसी को भी तरह की कि इंजरी नहीं है।
विधायक नारायण त्रिपाठी एक दिन पहले ही मां शारदा का दर्शन करने गए थे। 11 तारीख की रात वह विदिशा में बागेश्वर धाम की कथा में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
आपको बता दें, कि नारायण त्रिपाठी ने हाल ही में विंध्य जनता पार्टी बनाने के ऐलान किया है। इस घेषणा के 48 घंटे बाद ही विधायक की कार का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में कार चकनाचूर हो गई है।
विधायक नारायण त्रिपाठी ने खुद वीडियो शेयर करके सुरक्षित होने की बात कही है। वीडियो में विधायक ने बताया कि जिस गाड़ी में वे सवार थे उनके साथ तीन लोग और भी मौजूद रहे, लेकिन किसी को भी किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। चारों लोग सुरक्षित हैं।
बागेश्वर धाम सरकार विदिशा में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं के साथ भजन गाकर प्रभु के श्रीचरणों में समस्त जगत के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।