पुरुष, अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा करने से पहले सोच विचार जरूर करें अन्यथा, आप उन 14,600 पुरुषों में से एक हो सकते हैं, जिन्हें पिछले पांच वर्षों में उनकी पत्नियों ने पीटा है। असहाय पुरुषों ने 100 डायल कर अपने घरों में नाराज पत्नियों से खुद को बचाने के लिए मदद मांगी।

यह असामान्य लग सकता है लेकिन फिर भी, राज्य में पुलिस नियंत्रण कक्षों को जनवरी 2018 से मार्च 2023 के बीच पुरुषों से 14,660 से अधिक क्राई कॉल प्राप्त हुए। फिर भी, इसी अवधि में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की घटनाओं की संख्या 7 से 7.50 लाख है।

पत्नियों से पिटाई पर पुरुषों के कॉल की संख्या इंदौर में सर्वाधिक 1,137 थी। वहीं 909 कॉल के साथ भोपाल दूसरे नंबर पर रहा। जबलपुर में 713, छिंदवाड़ा में 625 और रीवा में 540 मामले दर्ज किए गए। पुलिस   के मुताबिक, ज्यादातर कॉल झुग्गी-झोपड़ियों से आती थीं, जहां महिलाओं ने शराब के नशे में रहने वाले अपने पतियों को मारा और घर में हंगामा किया।