प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से प्रदेश भर के युवाओं यानि कि अपने भांजे-भांजियों से रूबरू हुए। इस दौरान मामाजी ने कहा कि मैं अभी नया-नया इंस्टाग्राम लाइव करना सीख रहा हूं, तो इस दौरान कोई ग़ल्ती भी हो सकती है। साथ ही सीएम शिवराज ने भांजे-भांजियों को सफलता का मूल मंत्र भी दिया।
युवाओं के लिए संदेश देते हुए मामा शिवराज ने कहा लक्ष्य को निर्धारित करके उस लक्ष्य का रोडमेप बनाइए फिर उस पर अमल भी कीजिए। अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने बचपन की मस्ती नहीं देखी। अगर एक जुनून , एक दीवानगी के साथ आप लक्ष्य को पूरा करने जुटेंगे तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। उद्देश्य पूर्ण जीवन कैसे जिया जाए ये सोचना भी ज़रूरी है। मैं ऐसा नहीं कहता हूं, कि मौज-मस्ती न करें लेकिन जीवन को भी गंभीरता से लें और अपने उद्देश्य को पूरा करने पर भी लगे रहें।
इस लाइव के दौरान RJ अनादि ने मामजी के लाइव में उनका साथ दिया। इस दौरान मामा शिवराज ने अपनी दिनचर्या बताने के साथ-साथ भांजे-भांजियों को ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जैसे मैं पेड़ लगाने के बाद उसकी फोटो एक निश्चित अंतराल के बाद अंकुर पोर्टल पर अपलोड करता हूं। वैसे ही प भी अपने लगाए पौधे का ध्यान रखें।
वहीं मामा शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना योजना भी मेरा महिला सशक्तिकरण का एक अभियान है। अगर मां सशक्त है, तो परिवार सशक्त है, और परिवार सशक्त है, तो प्रदेश और देश भी सशक्त होगा। बहना के खते में पैसे आएंगे तो वो उसका दुरुपयोग नहीं करेगी बल्कि उस पैसे का उपयोग वो परिवार की भलाई के लिए करेगी अपने परिवार को सशक्त करेगी।
सीएम ने बताया कि उनके जगत मामा बनने की शरुआत भी लाड़ली लक्ष्मी योजना के लागू होने के बाद ही हुई। इस योजना में बेटी के पैदा होने से लेकर उसके ह जीवन के हर कदम पर सरकार समय-समय पर पैसा देगी जो आगे जाकर उसकी पढ़ी पूरी होने तक 1 लाख हो जाएगा।