भोपाल: राज्य शासन ने जबलपुर जिले के 92.876 वर्ग किमी क्षेत्र में मैगनीज ओर की खोज हेतु मायल कंपनी को अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में कतिपय शर्तें भी लगाई गई हैं जिनमें शामिल हैं : खोज कार्य प्रारंभ करने की सूचना कंपनी को संचालक खनिज और जबलपुर कलेक्टर को देनी होगी। खोज 28 माह में करना होगी। खोज के लिये वन विभाग से एनओसी लेना होगी और भूमि स्वामियों से अनुमति लेनी होगी।