हाल ही में एक अजब-गजब मामला सामने आया है ये खूब चर्चा में हैं। दरअसल शादीशुदा महिला और एक युवती को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा रही हैं। खबरों के मुताबिक महिला का पति और दो उसके बच्चे हैं। लेकिन अब वह अपने परिवार को छोडकर युवती के साथ रहना चाहती है। परिजन इन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

दोनों का कहना है कि वह एक दूसरे के साथ पूरा जीवन बिताना चाहती हैं। पुलिस मामले में कोई भी कार्रवाई इसलिए नहीं कर पा रही है क्योंकि दोनों बालिग हैं। लेकिन दोनों का परिवार इनके इस फैसले के खिलाफ  है। थाना प्रभारी अनिल राठौर का कहना है कि दोनों 5 फरवरी को हरदा कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री सामूहिक निकाह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।

इसके बाद दोनों एक साथ स्कूटर पर हो गई और फिर घर नहीं लौटीं। इनके परिवार ने कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात दोनों को खोज निकाला दोनों इटारसी के पास मिलीं।

इस मामले पर विवाहित महिला की आठ साल की बेटी ने बताया कि युवती ने उनकी मां को कुछ खिला दिया था जिसके बाद से उसकी मां मार रह रही थी और तभी से युवती के संग रहने की जिद करने लगी है।  

जेंडर इज नॉट ए मेटर

थाने में लड़की ने बताया कि मुझे अपने घर किराए पर रहने वाली महिला से पहली बार देखते ही मोहब्बत हो गई थी, तभी मैंने डिसाइड कर लिया था कि जिंदगी उसी के साथ बिताना है। युवती ने कहा- लव इज लव, जेंडर इज नॉट मैटर, मैटर खत्म |  

बिलख रहे बच्चे

महिला और युवती को जब थाने लाया गया तो उन्हें समझाइश देने के लिए उनके परिजन भी थाने पहुंचे, लेकिन उन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ा। वे दोनों अपनी बात पर अड़ीू रहीं। बोलीं- अब हम साथ जिएंगे साथ मरेंगे। इस दौरान महिला की मासूम बेटी उसके सामने रोती रही, लेकिन महिला को सगी बेटी पर भी दया नहीं आई। उसने उससे बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। महिला का एक छोटा बेटा भी है, वह इतना छोटा है कि ठीक से बोल भी नहीं सकता। वह भी अपनी मां से मिलने के लिए बिलखता रहा। युवती के साथ घर से भागी 28 वर्षीय महिला का पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।