भोपाल में पिपलानी पुलिस ने एक एमबीए की छात्रा की शिकायत पर होशंगाबाद में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। दरअसल, दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद आरोपी सितंबर 2019 को भोपाल पहुंचा और पटेल नगर के बालाजी टावर में एक कमरे में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शोषण करने लगा था।
थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 26 साल की युवती पिपलानी इलाके में रहती है। वह निजि कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। वर्ष 2018 में उसकी दोस्ती रणधीर यदुवंशी से फेसबुक पर हुई थी। दोनों में चेटिंग होने लगी और नंबर एक्सचेंज हो गए। आरोपी होशंगाबाद का है और वहीं मोबाइल शॉप का संचालन करता है।
वर्ष 2019 सितंबर महीने में आरोपी छात्रा से मिलने भोपाल पहुंचा औश्र बालाजी टावर के एक रूम में उससे दुष्कर्म किया। साढ़े तीन साल तक दैहिक शोषण करने के बाद आरोपी ने उसे शादी से इनकार कर दिया है।