जाने-माने गायक कैलाश खेर सोमवार को इंदौर पहुंचे और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। दोनों कैलाश इंदौर के पितृपर्वत पर मिले थे। कैलाश खेर, कैलाश विजयवर्गीय के निमंत्रण पर दोपहर के भोजन के लिए पितृ पर्वत गए। यहां लंच के दौरान करीब डेढ़ घंटे रुके और दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई।

25 मार्च को इंदौर के पितृ पर्वत पर 2 लाख हनुमान चालीसा का पाठ होने वाला है। इसी बात को लेकर दोनों कैलाश के बीच चर्चा हुई। कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर होने वाले एक कार्यक्रम के लिए कैलाश खेर को आमंत्रित किया है। इस पर खेर ने ऑनलाइन ज्वाइन करने की बात कही। 

बागेश्वर धाम के बाबा के हिंदू राष्ट्र बनाने के सवाल पर कैलाश खेर ने कहा- हिंदू राष्ट्र पहले से है। जो मन भारत के प्रति समर्पित है, जो भारत का है, वह शाश्वत है। कैलाश खेर ने कहा- सनातन व्यवस्था कहती है कि सभी को प्रेम से रहना चाहिए, उन्होंने बागेश्वर धाम के बाबा के हिंदू राष्ट्र निर्माण का समर्थन किया।