मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जबलपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। रीवा, ग्वालियर, सिवनी, मंडला और जबलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश से कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। भारी बारिश का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। रविवार को भारी बारिश के कारण नर्मदा का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे 7 लोग बाढ़ में फंस गए। वहीं, छिंदवाड़ा में इतना पानी भर गया कि सड़क पर खड़ी कारें भी डूब गईं। बारिश के कारण वन विभाग की चहारदीवारी भी ढह गई। आइए जानते हैं आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम...
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रीवा, ग्वालियर, सिवनी, मंडला और जबलपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, उत्तरी भोपाल, विदिशा में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही ग्वालियर, दतिया, आगर, गुना, शिवपुरी, पन्ना में बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
कहां-कहां पर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, देवास, निवाड़ी, रीवा, खंडवा, खरगांव, हरदा, राजगढ़, बुरहानपुर, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, बैतूल, रायसेन, सिवनी, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, दक्षिण भोपाल, नरसिंहपुर, बालाघाट, सतना में नर्मदा . वहीं सागर टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, डिंडोरी, धीरी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, जबलपुर, रतलाम, बड़वानी और धार जिलों में बिजली चमकने, गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।