सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में मंत्री जी की सिंधिया साहब के लिए भक्ति देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। फिर भी ये कोई नई बात नहीं है, इस तरह की बातें पहले भी होती रही हैं।

इस तरह के नज़ारे बहुत नए भी नहीं लेकिन सार्वजनिक मंच पर मंत्री जी का उलटे हो जाना थोड़ा सा हटके है। महाराजा साहब यानि कि केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर खड़े दिख रहे हैं और मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर उनके चरणों में लोट रहे हैं। मंच पर फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी दिखाई दे रही हैं। 

दरअसल ग्वालियर में मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महाराजा साहब ने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी, तो वहीं मंत्री जी भी हाज़री लगाने पहुंच गए। बस फिर जो नजारा आम हुआ उसे देखकर सभी हैरत में पड़ गए। खैर सियासत है, जहाँ काम से ज्यादा ज़िक्र और ज़िक्र से भी ज्यादा चमचागिरी से काम चलता है।