मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की मां लीलाबाई यादव का सोमवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष की थीं और कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री डॉ. मोहन यादव की मां के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि साथी मंत्री डॉ. मोहन यादव जी की पूज्य माताजी के देवलोक गमन का समाचार सुन अत्यंत दुःख हुआ। माँ का जाना अत्यंत कष्टकारी व असहनीय होता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
।। ॐ शांति ।।
बताया जा रहा है कि उनकी अंतिम यात्रा 14 मार्च मंगलवार को सुबह 9:30 बजे निज निवास गीता कॉलोनी से निकलेगी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका इलाज एक निजि अस्पताल में चल रहा था। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।