गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी में दो ही नेता बचे हुए हैं, एक दिग्विजय सिंह और दूसरे कमलनाथ हैं। एक पका हुआ और एक थका हुआ हैं ।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें सब कुछ चुनाव के समय ही ध्यान आता है। प्रदेश की जनता कमलनाथ के स्वांग को अच्छी तरह समझ चुकी है। मजदूर दिवस पर अवकाश घोषित करने के कमलनाथ के बयान पर उन्होंने कहा कि नाथ ने काम तो किसी को दिया नहीं है, वे छुट्टी की घोषणा ही कर सकते हैं।                                           https://twitter.com/drnarottammisra/status/1653278214452654081?s=20

पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा किवे पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। हम सब उनके साथ खड़े हैं। पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी की ख़बरों को भी उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि केवल हमारी पार्टी ही है जिसमें शिखर से शून्य तक लगातार सम्पर्क बना रहता है।