कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के कांग्रेस के ऐलान पर शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश में भी यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस नेता बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रहे हैं जिस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखा हमला किया है।
दरअसल कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने सरकार बनने के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कह दी है। कांतिलाल भूरिया का कहना है कि “कांग्रेस की सरकार आने पर हम मध्यप्रदेश में बजरंग दल पर कार्यवाही करेंगे।
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1656179246073782272?s=20
इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनको दो टूक जवाब दिया है। गृहमंत्री का कहना है, कि ये जो कुछ भी बयानबाज़ी की जा रही है, वो सब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की शह पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम तो आपको तब मीर मानेंगे जब आप राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगवा देंगे।
गृहमंत्री नरोत्तम ने कहा कि भूरिया जी को बता दें, कि ये मध्यप्रदेश है यहां बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाना तो दूर की बात है, इस विषय पर कोई सोच भी नहीं सकता है। कमलनाथ जी आप की शह पर आपके नेता बजरंग दल के खिलाफ़ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। आपके नेता झूठनाथ की तरह फिर से झूठ बोल रहे हैं और आप उनको लगातार झूठ बोलने की शह दे रहे हैं।