शिवराज सरकार में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। उनकी कार एक ट्रेक्टर से टकरा गई। हादसे में मंत्री भदौरिया और उनके ड्राइवर को मामूली चोटें आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा ग्वालियर के पास स्थित मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास हुआ। दोपहर के समय एक ट्रेक्टर ने भदौरिया की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और मंत्री भदौरिया की कार से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।
हादसे में घायल मंत्री भदौरिया और उनके ड्राइवर को मामूली चोटें आई। जिसके बाद उनको ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ओपीएस भदौरिया भिंड की मेहगांव विधानसभा से विधायक है और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।