भोपाल: रेल्वे बोर्ड अब यात्री ट्रेनों में पेंट्री कारें जिनमें यात्रियों के लिये भोजन बनता है और सर्व होता है, धीरे-धीरे बंद कर कर रही है। इससे राज्य के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की तीर्थदर्शन ट्रेनें भी प्रभावित हो गई हैं क्योंकि उसमें पेंट्री कार लगाना बंद कर दिया गया है। 

इसीलिये धार्मिक न्यास विभाग की मंत्री ऊषा ठाकुर ने पत्र लिखकर मांग की है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ट्रेनों के भोलनयान में पुन: गैस भट्टी पर भोजन बनाने की अनुमति दी जाये जिससे यात्रा कर रहे बुजुर्गों को ट्रेन में भी भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

आईआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि रेल्वे बोर्ड अब यात्री ट्रेनों में पेंन्ट्री कारें बंद कर रहा है। इसके स्थान पर रास्ते में पडऩे वाले मुख्य रेल्वे स्टेशनों से कुक्ड फूड के पैकेट लेकर उसे सफर कर रहे यात्रियों को बांटा जाता है।