भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून को अपने एक दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान लखपति दीदियों और आदिवासी बहुल शहडोल जिले में बड़ी संख्या में मौजूद फुटबॉल क्लब के बच्चों से भी संवाद करेंगे। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सभी यात्राओं का आगामी 27 जून को शहडोल में समापन करेंगे।

प्रधानमंत्री शहडोल में सिकल सेल एनीमिया मिशन शुरु करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक तौर पर वितरण करेंगे। शाम को वे स्वसहायता समूहों में काम करते हुए जिन महिलाओं की आय एक लाख रुपए से ज्यादा हो गई है, उन 'लखपति दीदियों' से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री 27 को पहले भोपाल आएंगे। यहां वे दो वंदेभारत ट्रेन शुरु करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उसके बाद उनका शहडोल में कार्यक्रम है।