मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरु हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महंगाई को लेकर तंज कसने की मुद्रा में रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा मिर्च-टमाटर की माला पहनकर विधानसभा पहुंचीं। कांग्रेस की महिला विधायक का ये रुप देख विधानसभा में हर कोई हैरान रह गया।

विधानसभा के मानसून सत्र में मिर्च-टमाटर की माला पहनकर पहुंची कांग्रेस विधायक को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रतिक्रया दी। उन्होंने कहा कि यह मौसमी महंगाई है, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ मध्यप्रदेश में महंगाई नहीं है, राजस्थान में तो कांग्रेस की सरकार है, वहां क्या सब फ्री मिल रहा है। विपक्ष कभी विकास की बात नहीं करेगा।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया बोले/ बीजेपी के आने से पूरे प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। साथ ही अमित शाह के दौरे को लेकर उन्होंने कहा अमित शाह जब से देश के गृह मंत्री बने हैं अपराध बढ़े हैं। देश-प्रदेश से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंक देंगे।