बारिश का मौसम शुरु होते ही जहरीले जीव जंतुओ के बाहर निकलने की खबरें सामने आने लगी हैं वहीं दमोह जिले के ग्राम लकलका में एक घर में एक साथ 50 से ज्यादा सांप निकलने से घर के लोग ही नहीं स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए हैं। सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर एक एक करके इन सांपों को पकड़ा गया और बाद में उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लकलका के कोटवार बुक्खल अहिरवार के घर में नाग नागिन ने अपना घर बना लिया था, जिसके बाद बुधवार को घर से एकाएक सांप निकलना शुरु हो गए। विशेषज्ञ जब मौके पर पहुंचे तो उनके द्वारा सांपों को पकड़ना शुरु किया जिसकी संख्या 60 से ज्यादा हो गई। इनमें कुछ सांप काफी छोटे थे।
बताया जा रहा है कि घर में गायब हुआ नाग नहीं पकड़ा जा सका है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। यहां नाग- नागिन का जोड़ा होने की जानकारी पर सबसे पहले नागिन को पकड़ा गया लेकिन इस दौरान नाग कहीं छिप गया ।