मध्यप्रदेश सरकार कोविड लॉकडाउन के समय लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर पाने पर लगे साधारण धाराओं के सभी केस न्यायालयों से वापस लेगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को यह ऐलान किया।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र और दिल्ली में इस तरह का फैसला पहले ही हो चुका है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस के डिंडोरी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला जी ने आज मुलाकात के दौरान  डर्टी पॉलिटिक्स की राजनीति करने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दिग्विजय सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें सारी कमियां राष्ट्रवादी संगठनों में ही नजर आती है, जबकि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल सिमी और पीएफआई जैसे संगठनों  पर वह खामोश रहते है।