मध्यप्रदेश को भी अब वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन का रैक राजधानी पहुंच गया है। यह देश की 11 वीं वंदे भारत ट्रेन है। MP की इस पहली वंदे भारत को रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले एक अप्रैल को इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह वंदे भारत ट्रेन भोपाल से नई दिल्ली तक का सफर तय 7.45 घंटे में पूरा करेगी। 

वंदे भारत ट्रेन को लेकर कहा जा रहा है कि इसके सेवाएं नियमित रुप से 2 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। यह ट्रेन कमलापति स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 पर चलेगी और नई दिल्ली पहुंचने में लगभग 7.45 घंटे का समय लगाएगी। 

रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से चलने वाली प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच हैं। जिसमें 14 एसी चेयर और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल हैं।  इसमें कुल 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपल्बध कराई गई हैं। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को ब्रेकफास्ट के साथ-साथ लंच की भी सुविधा दी जाएगी।