इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बजरंग दल ने कॉलेज छात्रा से मिलने पहुंचे एक युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है, कि युवक पुणे से आया था। बजरंग दल का आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करके उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लेता था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर भंवरकुंआ पुलिस को सौंप दिया।

बजरंग दल के विभाग संयोजक तनु शर्मा ने बताया कि सदन खान आईटी पार्क में एक कॉलेज छात्रा के साथ बैठा हुआ था। यहां संगठन मंत्री विपिन राठौर, राहुल पांडेय सहित बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। पहले तो उसका नाम-पता पूछने पर उसने खुद को हिंदू बताया। लेकिन जब उसे पीटा गया और उसका पहचान पत्र मांगा गया तो उसने अपना नाम सदन के पिता सादिक खान बताया। 

यहीं पर छात्रा को भी पता चला कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। छात्रा ने कहा कि वह हिंदू बनकर ही मुझसे मोबाइल पर बात करता था। वह मुझसे मिलने इंदौर आया, पहले होटल से फोन किया और फिर मुझे आईटी पार्क ले आया। भंवरकुंवा पुलिस के अनुसार पुणे के तड़ीवाल रोड निवासी सदन पुत्र सादिक खान पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पलड़ा क्षेत्र के एक रिक्शा चालक ने आरोपी व छात्रा को ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में सदन खान ने अपने दोस्तों से भी मोबाइल पर बात की। वह कॉलेज के एक छात्र के नाम की बात कर रहा था। छात्रा जब बैग लेकर हॉस्टल से निकली तो रिक्शा चालक को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी बजरंग दल को दी।

बजरंग दल के विभाग संयोजक तनु शर्मा ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन में इंदौर की युवती के अलावा अन्य लड़कियों के साथ अश्लील फोटो मिले हैं। बताया जाता है कि उपरोक्त सभी लड़कियां हिंदू हैं। सदन खान ने कहा कि वह इन सभी हिंदू लड़कियों से हिंदू बनकर ही मिलता था। पुलिस के मुताबिक सदन खान को  हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। 

वह पुणे के खुड़ैल इलाके में रहता है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी थाने बुलाया। लेकिन छात्रा व उसके परिजनों ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया है। पुलिस उन बहाकी की लड़कियों की भी पहचान कर रही है, जिनकी तस्वीरें सदन खान के साथ हैं। इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।