विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों से उसके नेताओं के मोहभंग होने का सिलसिला लगातार जारी है। दोनों ही पार्टियों से एक के बाद एक नेता दलबदल करते नज़र आ रहे हैं। जहाँ शुक्रवार को भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे वहीं शनिवार को कांग्रेस की नेत्री ने भाजपा का दामन थाम लिया।
डिंडौरी की नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस नेत्री सुनीता सारस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते व पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधराज ने उन्हें अंग-वस्त्र भेंटकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सुनीता सारस ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली थी। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने नगर परिषद का चुनाव लड़ा था।