भोपाल: राज्य के गृह विभाग ने सतना जिले के चित्रकूट में स्थित नयागांव थाने का नाम बदल दिया है। अब इस थाने का नाम चित्रकूट पुलिस थाना होगा।
पुलिस थाने के टीआई, एसआई एवं एएसआई भी सशक्त किये :
इधर परिवहन विभाग ने अपनी 6 मार्च 2023 को जारी अधिसूचना में संशोधन कर दिये है। इस अधिसूचना में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चालको से जुर्माना राशि वसूलने वाले 20 अधिकारियों की सूची दी गई है परन्तु इसमें पुलिस थानों के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था। अब इस त्रुटि को सुधारते हुये परिवहन विभाग ने बदलाव कर दिया है कि राज्य में पुलिस थानों के टीआई, एसआई एवं एएसआई भी यातायात पुलिस थानों के इन रैंकों के अधिकारियों की तरह जुर्माना राशि वसूल सकेंगे।