प्रदेश सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 2009 बैच के अधिकारी मनीष सिंह राज्य के नए जनसंपर्क आयुक्त होंगे। जनसंपर्क आयुक्त और प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र सिंह अब प्रमुख सचिव खनिज बनाए गए हैं। 

https://drive.google.com/file/d/1YXRRMfy6Yk0YIQhefsKyilkkn9wEWIk7/view?usp=share_link

नए आदेश के मुताबिक़ नवनीत कोठारी को मनीष सिंह के स्थान पर एमडी एमपीआईडीसी बनाया गया है। विवेक पोरवाल सचिव जनसंपर्क होंगे। नए जनसंपर्क आयुक्त बनाये गए मनीष सिंह इंदौर में नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर भी रह चुके हैं।