मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। जब मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से पूछा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता विरोध करते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो कांग्रेस क्या करेगी? इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, 'हे महाकाल, कांग्रेस में कोई और ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो।' दिगविजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश में वार-पलटवार का सिलसिला शुरु हो गया है। https://twitter.com/SaravagiPoonam/status/1649381277370294274?s=20
इस पर पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है, हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बँटाधार, भारत में पैदा ना हों। तो वहीं जीतू पटवारी भी इस जुबानी जंग में कूद पड़े हैं उन्होंने ट्वीट किया है, हे महाकाल! आप तो सच के साक्षी हैं! जब लालचियों ने #लोकतंत्र की हत्या की थी!
अब देखिए, "सीनाजोरी" भी कर रहे हैं!
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि कमलनाथ सरकार गिराए जाने पर राजा महाराजा को भाजपा के हाथों बेच दिया गया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने एससी/एसटी वर्ग के गरीब विधायकों को 25 से 50 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को धोखा नहीं दिया। लेकिन BJP ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए राजा-महाराजाओं को खरीद लिया है।
जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति के गरीब विधायक नहीं खरीद सके। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों मध्य प्रदेश की उन विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं, जहां कांग्रेस कई बार हार चुकी है। इसी के तहत दिग्विजय सिंह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि एक विचारधारा पर चलने वाला नेता कभी बिकता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उज्जैन की जिन विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं, उन पर पिछले कई विधानसभा चुनावों से भाजपा का कब्जा है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि दलबदल पर सख्त कानून की जरूरत है। अगर कोई नेता दल बदलता है तो उस पर 6 साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जानी चाहिए। इसके अलावा उन्हें कोई सरकारी पद नहीं दिया जाना चाहिए।