भोपाल:अब नगरीय क्षेत्रों से जुड़ी पंचायतों के समग्र विकास के लिये भी व्यापक विकास योजना तैयार की जायेगी। इसके निर्देश पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने अधिकारियों को दिये हैं। ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिले इसके लिए भी नए सिरे से कार्य शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि विकास के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सके।

बढ़ेगा बजट :

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आगामी विधानसभा सत्र में आने वाले आम बजट में इस बार आवास योजना- ग्रामीण,मनरेगा, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, कृषि सिंचाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवंटित बजट एवं बजट प्रावधानों में वृद्धि की गई है।