प्रदेश की वायुयान से तीर्थदर्शन योजना में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने बदलाव कर दिया है। अब पति एवं पत्नी दोनों साथ में वायुयान से तीर्थदर्शन में जा सकेगी।
दरअसल पहले प्रावधान कर दिया गया था कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति का आवेदन स्वीकार किया जायेगा एवं पति-पत्नी दोनों या समूह में आवेदन की पात्रता नहीं रहेगी।
लेकिन अब बदलाव कर किया गया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई यात्रा में परिवार से पति एवं पत्नी दोनों साथ में यात्रा कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि हवाई यात्रा में 65 साल से ऊपर के व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं।