भोपाल: राज्य सरकार ने पिछले साल 10 मई 2022 को नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय हेतु स्टेट कमेटी गठित की थी तथा इसके अध्यक्ष मुख्य सचिव बनाये गये थे और 22 अन्य सदस्य नियुक्त किये गये थे। अब इस समिति में चौबीसवें सदस्य के रुप में केंद्रीय इंटेलीजेंस ब्यूरो के एक अफसर को भी सदस्य बनाने का प्रावधान किया गया है।
उक्त कमेटी का कार्य राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी की स्थिति की निगरानी करना है तथा बंदरगाहों/समुद्री मार्गों के माध्यम से तस्करी और नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदाथर्रें पर राष्ट्रीय नीति का क्रियान्वयन करना है।